नई दिल्ली, अप्रैल 18 -- अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के साथ चल रहे तनाव के बीच सख्त तेवर अपना लिए हैं। ट्रंप ने स्पष्ट कर दिया है कि यदि चल रही बातचीत विफल रहती है तो अमेरिका न केवल युद्धविराम की अवधि बढ़ाने से इनकार कर सकता है, बल्कि ईरान की परमाणु सामग्री को 'कठोर तरीके' से अपने नियंत्रण में ले सकता है। राष्ट्रपति ट्रंप ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि परमाणु सामग्री के शांतिपूर्ण हस्तांतरण के लिए कोई समझौता नहीं होता है तो अमेरिका इसे बेहद बुरे तरीके से सुरक्षित करेगा। हालांकि, उन्होंने यह भी उम्मीद जताई कि दोनों पक्ष समझौते के काफी करीब हैं। सीएनएन की रिपोर्ट के अनुसार, ईरानी सूत्रों ने संकेत दिए हैं कि सोमवार को दोनों देशों के प्रतिनिधिमंडलों के बीच नए दौर की बातचीत हो सकती है, हालांकि अमेरिका ने अभी इसकी पुष्टि नहीं की है।...