नई दिल्ली, मार्च 11 -- Attack on Dubai Airport: अमेरिका इजरायल और ईरान के बीच जारी जंग के बीच ईरान ने UAE पर बड़ा हमला कर दिया है। जानकारी के मुताबिक ईरान ने बुधवार को UAE पर ताबड़तोड़ मिसाइलें और ड्रोन बरसाई हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक ईरान ने दुबई एयरपोर्ट को भी निशाना बनाया है, जहां ड्रोन गिरने से एक भारतीय समेत चार लोग घायल हो गए हैं। दुबई मीडिया ऑफिस ने बताया कि हमले में भारतीय नागरिक को कुछ चोटें आई हैं। दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पास हुए हमले में भारतीय नागरिक के अलावा, घाना के दो नागरिक और एक बांग्लादेशी नागरिक भी घायल हुए हैं। दुबई मीडिया ऑफिस ने X पर एक बयान में कहा, "अधिकारियों ने पुष्टि की है कि कुछ देर पहले दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट (DXB) के पास दो ड्रोन गिरे, जिससे घाना के दो नागरिकों और एक बांग्लादेशी नागरिक को मामूली चोटें आईं औ...