नई दिल्ली, अप्रैल 4 -- ईरानी दूतावास ने भारत में जुटाए गए दान का इस्तेमाल कर 40 टन दवाएं खरीद ली हैं, लेकिन युद्ध की वजह से इन्हें ईरान भेजने का रास्ता बंद हो गया है। इन दवाओं का कंसाइनमेंट फिलहाल नई दिल्ली में ईरानी दूतावास के पास पड़ा है। पिछले कई दिनों से जम्मू और कश्मीर सहित भारत के अन्य हिस्सों से ईरान के लिए भारी चंदा जुटाया गया है। 'द इंडियन एक्सप्रेस' को एक अधिकारी ने बताया कि पिछले हफ्ते मशहद हवाई अड्डे पर हुए एक हवाई हमले में 'महान एयर' का वह विमान क्षतिग्रस्त हो गया था। इस विमान को दवाइयों की खेप को लेने के लिए भारत आना था। इस घटना के बाद से दूतावास लगातार इन दवाओं को अपने देश भेजने का कोई वैकल्पिक रास्ता तलाश रहा है।हमले और वैकल्पिक मार्ग की तलाश अधिकारी ने बताया- अमेरिकी-इजरायली बलों द्वारा जिस विमान पर हमला किया गया, उसे दूत...