नई दिल्ली, मार्च 26 -- ईरान ने अमेरिका की ओर से जमीनी हमले की आशंका को देखते हुए खार्ग द्वीप पर बारूदी सुरंग बिछा दी है। अमेरिकी मीडिया रिपोर्ट में दावा किया गया कि अमेरिका फारस की खाड़ी में जमीनी मौजूदगी बढ़ा रहा। कयास लगाया गया कि अमेरिका खार्ग द्वीप पर कब्जा कर सकता है। इसी रिपोर्ट के बाद ईरान ने दुश्मन की हर कोशिश को नाकाम करने के लिए इलाके में बारूरी सुरंग बिछा दी है। ब्रिटेन के समाचार पत्र सीएनएन की रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से दावा किया गया है कि ईरान ने द्वीप के आसपास एंटी-पर्सनल और एंटी-आर्मर माइंस सहित कई जाल बिछाए हैं। रिपोर्ट में कहा गया है कि ईरान ने ये कदम तब उठाया है जब उसे आशंका है कि अमेरिकी सैनिक द्वीप को निशाना बनाकर समुद्री हमला भी कर सकते हैं। मालूम हो कि अमेरिका ईरान की चौतरफा घेराबंदी के लिए खार्ग द्वीप पर कब्जे ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.