ईरान ने खामेनेई के अंतिम संस्कार कार्यक्रम में खरगे को किया आमंत्रित
नई दिल्ली, जुलाई 1 -- ईरान के सर्वोच्च नेता रहे अयातुल्ला अली खामेनेई की अंतिम विदाई में कांग्रेस का प्रतिनिधि भी हिस्सा ले सकता है। पार्टी ने यह निर्णय ईरान की तरफ से खामेनेई के अंतिम संस्कार कार्यक्रम में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को आमंत्रित किए जाने के बाद किया है। पार्टी सूत्रों का कहना है कि ईरान की सरकार की तरफ से कांग्रेस अध्यक्ष को आमंत्रित किया गया है। इस कार्यक्रम के लिए पार्टी की तरफ से किसी नेता को भेजा जाएगा। हालांकि, पार्टी ने खामेनेई के अंतिम संस्कार में हिस्सा लेने वाले नेता का नाम घोषित नहीं किया है। दरअसल, अयातुल्ला अली खामेनेई के अंतिम संस्कार से जुड़ीं रस्में पांच से नौ जुलाई तक होंगी। यह भी पढ़ें- BJP और कांग्रेस अध्यक्ष को भी मिला ईरान के पूर्व सर्वोच्च नेता अयातुल्लाह खामेनेई के अंतिम संस्कार का न्योता खाम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.