नई दिल्ली, सितम्बर 10 -- ईरान और अमेरिका के बीच संघर्ष लगातार जारी है। हाल ही में एक जवाबी हमले में ईरान ने अमेरिका को गहरा घाव दे दिया है। ईरान ने अमेरिका के कई घातक फाइटर जेट को मार गिराया। सीबीएस न्यूज ने अपनी एक रिपोर्ट में इसका दावा किया है। न्यूज रिपोर्ट के मुताबिक, सूत्रों का कहना है कि मंगलवार और बुधवार की रात जॉर्डन के मुवाफक साल्टी एयर बेस पर हुए ईरानी हमलों में अमेरिका के कई सैन्य विमान तबाह हो गए। उनमें F-15 जैसे ताकतवर लड़ाकू विमान भी शामिल हैं। सूत्रों ने नाम नहीं छापने की शर्त पर कहा है कि इतिहास के सबसे सफल आधुनिक लड़ाकू विमानों में से एक माने जाने वाले लगभग आठ F-15 लड़ाकू विमानों को नुकसान पहुंचा है। वार्थोग के नाम से मशहूर एक A-10 थंडरबोल्ट विमान पर हमला हुआ और उसका एक पंख क्षतिग्रस्त हो गया। फिलहाल इन हमलों में किसी की ...