नई दिल्ली, मार्च 5 -- इजरायल के रक्षा मंत्री इजरायल काट्ज ने चेतावनी दी कि ईरान जिसे भी देश का अगला सर्वोच्च नेता चुनेगा, उसका खात्मा यहूदियों का लक्ष्य होगा। काट्ज की यह टिप्पणी उस दिन आई जब ईरान 1979 की इस्लामी क्रांति के बाद दूसरी बार अपने सर्वोच्च नेता का चुनाव करने जा रहा है। अमेरिका-इजरायल के संयुक्त हमलों में शनिवार को ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत हो गई थी, जिसके बाद इस्लामी राष्ट्र ने रविवार को बदला लेने की कसम खाई। काट्ज ने 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा, ''इजरायल को नष्ट करने, अमेरिका और आजाद दुनिया तथा क्षेत्र के अन्य देशों को धमकाने और ईरानी जनता को दबाने की साजिश को जारी रखने तथा उसका नेतृत्व करने के लिए ईरान के आतंकी शासन द्वारा नियुक्त किए गए हर नेता का 'खात्मा' स्पष्ट रूप से हमारा लक्ष्य होगा।'' इजरायली र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.