नई दिल्ली, मार्च 26 -- पश्चिम एशिया में जारी युद्ध ने भारत में भी ऊर्जा संकट बढ़ा दिया है। केंद्र सरकार और राज्य सरकारें मिलकर इस संकट से निपटने की तैयारी कर रही हैं। इन्हीं तैयारियों का जायजा लेने के लिए कल शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्यमंत्रियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बैठक करेंगे। हालांकि, इस बैठक में उन राज्यों के मुख्यमंत्री शामिल नहीं होंगे, जिनमें विधानसभा चुनाव की तारीख घोषित हो चुकी है। इस बैठक का उद्देश्य टीम इंडिया की भावना के तहत ऊर्जा संकट से निपटने के लिए उठाए जा रहे सभी प्रयासों के बीच तालमेल सुनिश्चित करना है। ईरान युद्ध के बढ़ते संकट पर राज्यसभा में दिए संबोधन में प्रधानमंत्री मोदी ने सभी पार्टियों से एकता की अपील की थी। उन्होंने कहा था कि अमेरिका-इजरायल और ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.