इस्लामाबाद, अप्रैल 2 -- पड़ोसी देश पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज़ शरीफ ने ईरान जंग को रुकवाने की दिशा में अपनी मध्यस्थता का कोशिशों पर एक बार फिर शेखी बघारी है और कहा है कि पाकिस्तान कूटनीति और बातचीत के ज़रिए पश्चिम एशिया में चल रहे भीषण संघर्ष के बीच तनाव कम करने के लिए लगातार काम कर रहा है। शरीफ ने गुरुवार को ये बातें कहीं। शहबाज़ ने ये बातें एक उच्च-स्तरीय बैठक में कहीं, जिसमें रक्षा बलों के प्रमुख फील्ड मार्शल आसिम मुनीर, चारों प्रांतों के मुख्यमंत्री, संघीय मंत्री और पाकिस्तान पीपल्स पार्टी के प्रमुख बिलावल भुट्टो-ज़रदारी भी मौजूद थे। उन्होंने कहा, "इस क्षेत्र में युद्ध की लपटें अभी बुझी नहीं हैं; हालाँकि, सभी पक्षों के मित्र के तौर पर, पाकिस्तान तनाव कम करने के लिए लगातार काम कर रहा है, और विभिन्न स्तरों पर बातचीत तथा कूटनीतिक प्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.