नई दिल्ली, मार्च 10 -- ईरान युद्ध के कारण रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में कई जहाज फंस गए हैं, जिससे वैश्विक तेल और गैस आपूर्ति पर असर पड़ा है। ऐसे में भारत अपने जहाजों और नाविकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए नौसेना के युद्धपोत भेजने के विकल्प पर विचार कर रहा है। न्यूयॉर्क टाइम्स ने जहाजरानी महानिदेशालय (क्रू ब्रांच) के कैप्टन पीसी मीना के हवाले से बताया कि भारतीय जहाज मालिकों द्वारा नौसैनिक सुरक्षा की मांग किए जाने के बाद सरकार इस विकल्प पर विचार कर रही है। बता दें कि पाकिस्तान पहले ही अपने दो जहाजों को वापस लाने के लिए नौसेना का इस्तेमाल कर रही है। द हिंदू अखबार ने भी रविवार को अपनी रिपोर्ट में बताया कि भारतीय नौसेना के युद्धपोतों को वाणिज्यिक जहाजों को सुरक्षित वापस लाने के लिए मार्गदर्शन और सुरक्षा प्रदान करने के ल...