नई दिल्ली, मार्च 31 -- ईरान युद्ध का आज 32वां दिन है। इस बीच खबरें आ रही हैं कि अमेरिकी रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने खाड़ी क्षेत्रों में तैनात अमेरिकी सैनिकों से वहां जाकर गुपचुप मुलाकात की है। इस दौरान उन्होंने संकेत दिया कि युद्ध निर्णायक मोड़ पर है, लेकिन लंबा खिंचने की संभावना भी बनी हुई है। सैनिकों से मिलने के बाद हेगसेथ ने सोशल मीडिया एक्स पर फोटो समेत एक पोस्ट डाला है, जिसमें उन्होंने कहा है कि मध्य पूर्व में लड़ रहे अमेरिकी सैनिक अपनी "विरासत" पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं और एक लंबे युद्ध के लिए तैयार हैं। हेगसेथ ने शनिवार को गुप्त दौरे पर इन सैनिकों से गुपचुप मुलाकात की थी। जॉइंट चीफ ऑफ स्टाफ के चेयरमैन जनरल डैन केन के साथ एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में हेगसेथ ने कहा, "सप्ताहांत में, मुझे 'ऑपरेशन एपिक फ़्यूरी' में लड़ रहे अपने सैनिकों से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.