संभल, मार्च 15 -- संभल में जुमा अलविदा को लेकर आयोजित शांति समिति की बैठक के दौरान दिए गए एक बयान को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। बैठक में मौजूद क्षेत्राधिकारी कुलदीप कुमार के कथित बयान के बाद राजनीतिक हलकों में भी प्रतिक्रिया तेज हो गई है। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार बिश्नोई ने सीओ से पूरे प्रकरण पर स्पष्टीकरण तलब किया है। जानकारी के अनुसार सदर कोतवाली में बुधवार को जुमा अलविदा के मद्देनजर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई थी। बैठक में विभिन्न समुदायों के प्रतिनिधि और स्थानीय लोग मौजूद थे। इसी दौरान सीओ कुलदीप कुमार ने कानून व्यवस्था बनाए रखने को लेकर सख्त रुख अपनाते हुए कहा था कि अंतरराष्ट्रीय घटनाओं या युद्ध की स्थिति का असर स्थानीय माहौल पर नहीं दिखना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि जिसे दिक्कत हो रही है, वह जहाज ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.