ईरान को हथियार सप्लाई नहीं करेगा चीन, ट्रंप का बड़ा दावा; बोले- जिनपिंग मुझे लगाएंगे गले
वॉशिंगटन, अप्रैल 15 -- अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवार को चीन को लेकर बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा है कि चीन ईरान को हथियार सप्लाई नहीं करने पर सहमत हो गया है। उन्होंने कहा कि उन्होंने यह मुद्दा चीन के सामने उठाया था, जिस पर उन्हें भरोसा मिला है। ट्रंप का कहना है कि कुछ हफ्तों में जब वह चीन जाएंगे तो राष्ट्रपति शी जिनपिंग उन्हें गले लगा लेंगे। 'ट्रुथ सोशल' प्लेटफॉर्म पर एक पोस्ट में, ट्रंप ने कहा कि बीजिंग होर्मुज स्ट्रेट को खुला रखने की उनकी कोशिशों का समर्थन कर रहा है। ट्रंप ने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट किया, ''चीन बहुत खुश है कि मैं होर्मुज को हमेशा के लिए खोल रहा हूं। मैं यह उनके लिए भी कर रहा हूं और पूरी दुनिया के लिए भी। ऐसी स्थिति फिर कभी नहीं आएगी। वे ईरान को हथियार न भेजने पर सहमत हो गए हैं। जब मैं कुछ हफ्तों में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.