नई दिल्ली, मार्च 9 -- iran us war update: अमेरिका में राष्ट्रपति ट्रंप के सत्ता में आने के बाद से वाशिंगटन की विदेश नीति लगातार आक्रामक नजर आई है। दूसरे कार्यकाल की शुरूआत से ही ट्रंप कनाडा, पनामा, वेनेजुएला, ग्रीनलैंड, ईरान, क्यूबा जैसे देशों को धमकी देते हुए नजर आए हैं। धमकी से आगे बढ़ते हुए 3 जनवरी को ट्रंप के निर्देश पर अमेरिकी सेना ने वेनेजुएला में एक अभियान को अंजाम देते हुए वहां के राष्ट्रपति मादुरो को उठा लिया, इसके तुरंत बाद ही वेनेजुएला की सत्ता में जो नेता आए वह ट्रंप का समर्थन करने लगे। ट्रंप को अपनी सेना के इस अभियान पर काफी गर्व है, लेकिन इसी गर्व के चलते ट्रंप ईरान को भी वेनेजुएला समझ बैठे। मादुरो को पकड़ने के लगभग 2 महीने बाद अमेरिकी सेना ने ईरान पर हमला किया और खामेनेई को मार डाला, लेकिन वेनेजुएला की तरह ट्रंप को ईरान में...