ईरान को मिसाइल केमिकल की सप्लाई कर रहा था चीन? नए दावे से मचा हड़कंप; US ने जब्त किया है जहाज
नई दिल्ली, अप्रैल 21 -- अमेरिका और ईरान के बीच युद्धविराम की अवधि खत्म होने से पहले US ने सोमवार को एक ईरानी जहाज पर हमला कर उसे जब्त कर लिया था। अब इस जहाज को लेकर एक बड़ा दावा किया जा रहा है, जिससे हड़कंप मच गया है। अमेरिका की रिपब्लिकन पार्टी की नेता और भारतीय मूल की निक्की हेली ने दावा किया है कि स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के पास अमेरिकी नेवी द्वारा जब्त किया गया ईरानी जहाज चीन से ईरान जा रहा था और उसमें मिसाइल बनाने से जुड़े केमिकल थे। निक्की हेली ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट ने यह दावा किया है। उन्होंने कहा है कि ईरान को युद्ध में चीन से मदद मिल रही है और अब इसे नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। उन्होंने लिखा, " होर्मुज स्ट्रेट में अमेरिका ने जिस जहाज को ज़ब्त किया, वह चीन से ईरान की ओर जा रहा था और उसका संबंध मिसाइलों के लिए केमिकल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.