लखीमपुरखीरी, मई 31 -- मैलानी कस्बे के एक युवक ने सोशल मीडिया पर एक बेहद आपत्तिजनक वीडियो अपलोड कर दिया। मुबारक नाम के युवक ने वीडियो जारी कर भारत और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ बेहद भड़काऊ बातें कहीं। वीडियो वायरल होने के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं ने थाने पहुंचकर युवक के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। वायरल वीडियो में युवक यह कहते हुए सुनाई दे रहा है कि ईरान को भारत पर 5 हजार से ज्यादा मिसाइलें दाग देनी चाहिए। वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भी आपत्तिजनक टिप्पणी करता दिखा। युवक का वीडियो जैसे ही सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश फैल गया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने तत्काल इस मामले का संज्ञान लेते हुए मैलानी थाने में तहरीर दी और आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की...