नई दिल्ली, फरवरी 19 -- अमेरिका और ईरान के बीच जंग शुरू होने की आशंका बढ़ती ही जा रही है। दोनों देश एक तरफ जहां बातचीत के जरिए हल निकालने की कोशिश कर रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ दोनों ही देश युद्ध की तैयारियों में भी जुट गए हैं। अमेरिका मिडिल ईस्ट में अपनी सैन्य मौजूदगी लगातार बढ़ा रहा है और यहां दो दो युद्धपोत तैनात कर दिए हैं। वहीं ईरान ने भी अमेरिकी हमले से निपटने की तैयारी शुरू कर दी है। नई तस्वीरों से खुलासा हुआ है कि किसी भी हमले की आशंका को लेकर ईरान ने अपने परमाणु ठिकानों की किलेबंदी शुरू कर दी है। इंस्टीट्यूट फॉर साइंस एंड इंटरनेशनल सिक्योरिटी की नई सैटेलाइट तस्वीरों में यह बात सामने आई है। विशेषज्ञों के मुताबिक, ईरान अपने न्यूक्लियर ठिकानों को कंक्रीट और मिट्टी के नीचे दबा रहा है और उन्हें मजबूत बंकरों में तब्दील किया जा रहा है। इंडि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.