नई दिल्ली, जनवरी 16 -- अमेरिका ने ईरान में अशांति के बीच नए प्रतिबंध लगाए हैं। अमेरिकी विदेश विभाग ने एक बयान में कहा कि ईरानी अधिकारियों ने अपने नागरिकों की बुनियादी अधिकारों की मांगों का जवाब हिंसा और क्रूर दमन से दिया। ऐसे में यूएस ने कई ईरानी सुरक्षा अधिकारियों पर पाबंदी लगाई है, जिसमें सुप्रीम काउंसिल फॉर नेशनल सिक्योरिटी के सचिव अली लारिजानी शामिल हैं। साथ ही, प्रसिद्ध फरदीस जेल को भी प्रतिबंधित किया गया है, जहां महिलाओं के साथ क्रूर, अमानवीय और अपमानजनक व्यवहार किया गया। ट्रेजरी विभाग ने ईरान के शैडो बैंकिंग नेटवर्क से जुड़े 18 लोगों और संस्थाओं पर भी कार्रवाई की है, जो तेल व पेट्रोकेमिकल बिक्री से होने वाली कमाई को मनी लॉन्ड्रिंग करती हैं। यह भी पढ़ें- 800 प्रदर्शनकारियों को एकसाथ फांसी पर लटकाने वाला था ईरान? US का बड़ा दावा यूएस...