मस्कट, मार्च 2 -- Iran Israel War: ईरान पर इजरायल और अमेरिका के हमले और ईरान की बदले की कार्यवाही की वजह से पूरे मध्य पूर्व में जारी तनाव अब खतरनाक मोड़ ले चुका है। ईरान ने दावा किया है कि उसने होर्मुज़ जलडमरूमध्य में दो दिनों के अंदर छठे जहाज को निशाना बनाया है। इससे होर्मुज जलडमरूमध्य में युद्ध जैसे हालात पैदा हो गए हैं। इस घटनाक्रम ने न केवल क्षेत्रीय सुरक्षा बल्कि वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति पर भी गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। ईरान के सरकारी मीडिया ने सोमवार को दावा किया है कि होर्मुज स्ट्रेट में छठे जहाज को निशाना बनाया गया है। ईरान ने अपने ऊपर हमले के बाद रविवार को होर्मुज स्ट्रेट को बंद करने का ऐलान किया था। यह बंद शनिवार को US और इजरायल के हवाई हमलों का बदला है, जिसमें ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह अली खामेनेई और कई सीनियर मिलिट्री ऑफिस...