नई दिल्ली, मार्च 13 -- ईरान में एक प्राथमिक विद्यालय पर हुए हालिया अमेरिकी हमले में छात्रों की मौत पर चीन ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए दो लाख अमेरिकी डॉलर की मदद देने की घोषणा की है। चीन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता गुओ जियाकुन ने शुक्रवार को बीजिंग में संवाददाता सम्मेलन में यह जानकारी दी। जियाकुन ने बताया कि चीन ने इस दुखद घड़ी में प्रभावित परिवारों के प्रति सहानुभूति जताते हुए वित्तीय मदद का फैसला लिया है। उन्होंने बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि'रेड क्रॉस सोसाइटी ऑफ चाइना' ने ईरानी रेड क्रीसेंट सोसाइटी को दो लाख अमेरिकी डॉलर की आपातकालीन मानवीय सहायता प्रदान करने का फैसला किया है। उन्होंने कहा, "चीन ईरान के स्कूल पर हुए हमले में निर्दोष छात्रों की मौत पर अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता है और उनके परिवारों के प्रति अपनी ईमानदार सहानुभूति प्रकट ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.