नई दिल्ली, फरवरी 18 -- ईरान और अमेरिका के बीच तनाव जारी है। इस बीच ईरान की राजधानी तेहरान के पास पारंद इलाके में भीषण आग लग गई है। सरकारी मीडिया ने बुधवार को बताया कि आग के कारण इलाके में काला धुआं का गुबार उठ रहा है। सोशल मीडिया पर भी इस क्षेत्र से उठते धुएं के वीडियो वायरल हो रहे हैं। आग लगने वाली जगह तेहरान प्रांत में कई सैन्य और रणनीतिक स्थलों के निकट है। बताया जा रहा है कि इस दौरान लोगों को विस्फोट जैसी आवाजें भी सुनाई दी। हालांकि इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है। ईरान के सरकारी मीडिया आईआरआईबी की रिपोर्ट के अनुसार, बुधवार को तेहरान प्रांत के पारंद शहर में एक इमारत के ऊपर से धुआं उठता देखा गया। सोशल मीडिया पर वायरल फुटेज में आसमान में घना काला धुआं फैलता दिख रहा है। अभी तक हताहतों या किसी बड़े नुकसान की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। सरक...