बहराइच, मार्च 2 -- बहराइच, संवाददाता। ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह सैयद अली ख़ामेनेई की मौत पर शिया समुदाय के लोगों में भारी रजों गम थम नहीं रहा है। गम में डूबे लोग काले लिबास पहने कर विरोध जता रहे है। शहर स्थित शिया जामा मस्जिद सैयद वाड़ा में एक शोक सभा हुई। जिसे खेताब करते हुए इमाम ए जुमा सैय्यद मोहम्मद मेहदी ने कड़े शब्दों में अमेरिकी व इजराइल कृत्य की निंदा की। मौलाना के अलावा जीशान रिज़वी , मोहम्मद मेहदी , सलीम सिद्दीकी , सैयद सगीर आबिद रिज़वी एडवोकेट, नैय्यर आदि ने भी संबोधित किया। इसके अलावा एक शोक सभा मस्जिद मोहम्मद मुस्तफा में भी हुई जिसे मौलाना सैयद शम्सी रज़ा ने खिताब करते हुए अयातुल्लाह ख़ामेनाई की शहादत पर दुख प्रकट करते अमेरिका व इजराइल की मजम्मत की। मोहल्ला सैय्यद बाड़ा स्थित इमामबाड़ा नवाब साहब में भी एक शोक सभा हुई जिसमे...