बरेली, मार्च 1 -- ईरान के सुप्रीम लीडर आयतुल्लाह अली खामेनेई के निधन की खबर के बाद बरेली के सेंथल में शिया समुदाय के लोगों ने गहरा शोक व्यक्त किया। इस दौरान इमामबाड़ा कला में मजलिस का आयोजन किया गया, जिसके बाद कस्बे में मातमी जुलूस निकाला गया। मजलिस में उलेमाओं ने खामेनेई को इस्लामी जगत का बड़ा रहनुमा बताया। मजलिस खत्म होने के बाद अकीदतमंदों ने मातमी जुलूस निकाला और गम का इजहार किया। मातमी जुलूस में बड़ी संख्या में शिया समुदाय के लोग शामिल हुए। इस दौरान कस्बे के विभिन्न इमामबाड़ों में मजलिसों का सिलसिला भी जारी रहा। खामेनेई के निधन पर शिया समुदाय के लोगों ने अपनी दुकानें बंद रखकर शोक प्रकट किया। पूरे कस्बे में गमगीन माहौल बना रहा और लोग उन्हें याद कर श्रद्धांजलि देते नजर आए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.