सिद्धार्थ, मार्च 2 -- सिद्धार्थनगर, हिन्दुस्तान टीम। ईरान में इजराइल और अमेरिका की ओर से किए गए सैन्य कार्रवाई में सुप्रीम लीडर आयतुल्ला अली खामेनेई की मौत की पुष्टि के बाद क्षेत्र के शिया बाहुल्य कस्बा हल्लौर में मौलाना शाहकार हुसैन जैदी के नेतृत्व में लोगों ने प्रदर्शन किया। हाथों में काला झंडा लेकर अमेरिका और इजराइल मुर्दाबाद का जमकर नारेबाजी की और नम आंखों से दिवंगत सुप्रीम लीडर को श्रद्धांजलि दी। हल्लौर जामा मस्जिद के दरगाह चौक परिसर में एकत्रित लोगों को संबोधित करते हुए मौलाना शाहकार हुसैन जैदी ने कहा कि शिया समुदाय के सबसे बड़े मौलाना अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत हो गई है। इसकी पुष्टि ईरानी मीडिया की ओर से रविवार सुबह की गई है। जो बहुत ही दर्दनाक है। उन्होंने कहा कि यह कायरता वाला कार्य ईजराइल और अमेरिकी हुकूमत ने किया है। इस गुप्त...