अयोध्या, मार्च 2 -- गोसाईगंज, संवाददाता। आयातुल्लाह खामेनेई की शहादत ने यजीदियत के खिलाफ दूसरे कर्बला की इबारत लिख दी है। उनकी शहादत ने शिया और सुन्नी के बीच का फर्क मिटा दिया। उक्त बातें समाजवादी पार्टी के निवर्तमान जिला उपाध्यक्ष मोहम्मद वैस अंसारी ने ईरान के खिलाफ इजरायल अमेरिका के संयुक्त हमले में मारे गए ईरान के सुप्रीम लीडर आयातुल्लाह खामेनेई की शहादत पर आयोजित शोक सभा में कहा। उन्होंने कहा कि ईरान हमेशा भारत का मित्र देश रहा है। इधर अमेरिका की क्रूर एवं नरसंहारी नीतियों के कारण जहां एक तरफ भारत और ईरान के रिश्तों में दरार पैदा हुई वहीं दूसरी तरफ ईरान में सामूहिक नरसंहार हो रहा है। छोटे-छोटे मासूम बच्चे युद्ध के नाम पर मौत के मुंह में धकेले जा रहे हैं। ईरान के खिलाफ इजरायल अमेरिका के संयुक्त हमले में मारे गए ईरान के सुप्रीम लीडर आया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.