जौनपुर, मई 9 -- जौनपुर, संवाददाता। नगर के शिया कॉलेज में आयोजित मजलिस में गुरुवार रात आयोजित मजलिस में ईरान के सुप्रीम लीडर आयतुल्लाह अली ख़ामेनई के प्रतिनिधि आयतुल्लाह डॉ. अब्दुल मजीद हकीम इलाही पहुंचे। आयतुल्लाह डॉ. हकीम इलाही ने कहा कि जौनपुर की सरजमीं पर आकर उन्हें अपनापन महसूस हुआ। यहां की तहजीब, इल्म की परंपरा और गंगा-जमुनी संस्कृति पूरी दुनिया के लिए मिसाल है। उन्होंने भारत और ईरान के ऐतिहासिक रिश्तों का जिक्र करते हुए कहा कि दोनों देशों के बीच सांस्कृतिक, शैक्षिक और सामाजिक संबंध बेहद मजबूत हैं। मजलिस में महिलाओं, बुजुर्गों, युवाओं और बच्चों की भीड़ रही। शिया और सुन्नी समुदाय समेत विभिन्न वर्गों की मौजूदगी ने आयोजन को सामाजिक संगम का रूप दे दिया। विभिन्न अंजुमनों और सुन्नी समुदाय की ओर से लगाई गई सबील लोगों के आकर्षण का केंद्र रही...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.