सिद्धार्थ, मार्च 1 -- सिद्धार्थनगर, हिन्दुस्तान टीम। ईरान में इजराइल और अमेरिका की ओर से किए गए सैन्य कार्रवाई में सुप्रीम लीडर आयतुल्ला खामेनेई की मौत की पुष्टि ईरानी मीडिया के करने के बाद डुमरियागंज क्षेत्र के शिया बाहुल्य कस्बा हल्लौर में मौलाना शाहकार हुसैन जैदी के नेतृत्व में लोगों ने प्रदर्शन किया। डुमरियागंज क्षेत्र के हल्लौर जामा मस्जिद के मौलाना शाहकार हुसैन जैदी ने कहा कि शिया समुदाय के सबसे बड़े मौलाना अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत हो गई है। इसकी पुष्टि ईरानी मीडिया की ओर से किया गया है। यह बहुत ही दर्दनाक है। ईजराइल और अमेरिकी हुकूमत ने कायरता वाला कदम उठाया है। इजरायली-अमेरिकी हमलों में ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत नहीं बल्कि शहादत हुई है। खामेनेई ने 36 सालों तक ईरान की सत्ता संभाली। ईरान का सुप्रीम लीडर ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.