मुजफ्फर नगर, मार्च 1 -- अमेरिका इजराइल के संयुक्त हमले मे ईरान के सुप्रीम लीडर आयातुल्लाह सय्यद अली खामेनेयी की मौत से मुस्लिम समाज मे रोष व्याप्त है। घटना पर रोष प्रकट करते हुए जौली मे शिया समाज द्वारा जुलुस निकाल कर विरोध प्रदर्शन किया जिसमें अमेरिका इजराइल के खिलाफ नारेबाजी की गयी तथा मृतकों को श्रद्धांजलि दी गयी। भोपा थाना क्षेत्र के गांव जौली मे रविवार की दोपहर एक जुलुस का आयोजन शिया समाज द्वारा किया गया। जो गांव स्थित छोटी मस्जिद से शुरू होकर बाजार आदि स्थानों से होता हुआ करबला नामक स्थान पर पहुंचा। जुलुस मे सेंकड़ों लोग मृतक अली खामेनेयी के पोस्टर लेकर अमेरिका व इजराइल के विरुद्ध नारेबाजी कर रहे थे। वहीं करबला में हुई मजलिस को सम्बोधन करते हुए मौलाना अली मेंहदी व जहूर मेंहदी ने कहा कि अमेरिका व इजराइल ने ईरान पर अनावश्यक युद्ध थोप क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.