बिजनौर, मार्च 1 -- इजराइल-अमेरिका के संयुक्त हमले में मारे गए ईरान सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली ख़ामेनई की मौत पर गहरे रंजोगम का इजहार करते हुए शिया समुदाय के लोगो ने इजरायल-अमेरिका के विरुद्ध नारेबाजी करते हुए राष्ट्रपति के नाम एक ज्ञापन थानाध्यक्ष वीरेंद्र कुमार को सौपा। रविवार को शिया समुदाय के लोग मोहल्ला इमामबाड़ा सादात पर एकत्रित हुए तथा संयुक्त सैन्य कार्यवाही के दौरान ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला ख़ामेनई की मौत को अत्यंत दुःखद एवं भावनात्मक घटना बताते हुए कहा कि घटना से शिया व समर्थक समुदाय में गहरा आहत,दर्द व चिंता व्याप्त है।उन्होंने राष्ट्रपति को भेजे ज्ञापन में कहा कि इस तरह की घटना से शांति,स्थिरता,वैश्विक सौहार्द्र को गम्भीर चुनोती मिलती है। महामहिम राष्ट्रपति से अंतरराष्ट्रीय मंच पर बिना किसी पक्षपात हर तरह की हिंसात्मक कार्...