मुजफ्फर नगर, मार्च 1 -- शहर में शिया समाज के लोगों द्वारा ईरान के सर्वोच्च नेता खामेनेयी की कथित हमले में मौत की खबरों को लेकर गहरा शोक और आक्रोश व्यक्त किया गया। समाज के प्रतिनिधियों का कहना है कि अमेरिका और इजराइल द्वारा किए गए हमले में उनकी हत्या किए जाने की खबरों से पूरी दुनिया के मुसलमानों और अमन पसंद लोगों में दुख का माहौल है। इसी के विरोध में शिया समाज द्वारा किदवई नगर से फक्करशाह चौक तक शोक जुलूस निकालने की घोषणा की गई है। जुलूस में शामिल सोगवारान ने उनके सम्मान में खिराजे अकीदत पेश की और विश्व शांति की दुआ की। आयोजकों ने बताया कि कार्यक्रम पूरी तरह शांतिपूर्वक रहा और कानून व्यवस्था का पूरा पालन किया गया। प्रदर्शन के दौरान शिया समाज के महिलाओं पुरुषों व बच्चों ने अमेरिका व इजराइल के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन के दौरान मुफ्ती...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.