ईरान के समुद्री क्षेत्र में LPG टैंकर 'दिशा' पर हमला, 28 भारतीय क्रू मेंबर थे सवार
नई दिल्ली, जुलाई 25 -- मिडिल ईस्ट और अंतरराष्ट्रीय समुद्री मार्गों पर बढ़ते सुरक्षा संकट के बीच एक और चिंताजनक घटना सामने आई है। ईरान के क्षेत्रीय जलक्षेत्र में मोजाम्बिक के ध्वज वाले एलपीजी टैंकर दिशा (DISHA) पर हमला हुआ है। राहत की बात यह है कि जहाज पर सवार सभी 28 भारतीय चालक दल पूरी तरह से सुरक्षित हैं। तेहरान स्थित भारतीय दूतावास ने शुक्रवार को आधिकारिक बयान जारी कर इस घटना की जानकारी दी और पुष्टि की कि सभी भारतीय नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित कर ली गई है। तेहरान में भारतीय दूतावास के अनुसार, शुक्रवार को आईएमओ संख्या 8818219 वाले एलपीजी टैंकर दिशा पर हुए हमले की जानकारी मिलते ही कूटनीतिक स्तर पर त्वरित कदम उठाए गए। दूतावास द्वारा जारी बयान में कहा गया, "उक्त पोत पर कुल 28 भारतीय चालक दल के सदस्य मौजूद हैं। दूतावास संबंधित ईरानी अधिकार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.