नई दिल्ली, मार्च 25 -- पश्चिम एशिया में गहराते सैन्य संकट और उसके वैश्विक प्रभावों के मद्देनजर, केंद्र सरकार ने आज बुधवार, 25 मार्च को एक महत्वपूर्ण सर्वदलीय बैठक बुलाई है। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य देश के सभी राजनीतिक दलों को मौजूदा हालात से अवगत कराना और इस अंतरराष्ट्रीय संकट पर एक राष्ट्रीय सहमति बनाना है। यह बैठक आज शाम 5 बजे संसद भवन परिसर में होगी। इस बैठक की अध्यक्षता रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह द्वारा किए जाने की संभावना है। इसमें विदेश मंत्री एस. जयशंकर, गृह मंत्री अमित शाह और संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू सहित अन्य वरिष्ठ मंत्री शामिल होंगे। सभी प्रमुख राजनीतिक दलों के सदन के नेताओं को आमंत्रित किया गया है। हालांकि, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी शायद इस बैठक में शामिल नहीं हो सकेंगे। दरअसल राहुल गांधी आज अपने पहले से तय ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.