नई दिल्ली, मई 17 -- मिडिल ईस्ट में जारी भारी तनाव के बीच ईरान के सरकारी टेलीविजन पर एक ऐसा वाकया सामने आया है जिसने हलचल मचा दी है। एक लाइव ब्रॉडकास्ट के दौरान टीवी न्यूज प्रेजेंटर ने संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के राष्ट्रीय ध्वज पर गोली चला दी। यह चौंकाने वाली घटना ईरान के सरकारी स्वामित्व वाले ओफोग चैनल पर लाइव हथियारों के प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान हुई। चैनल पर प्रसारित इस कार्यक्रम में ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) के एक नकाबपोश कमांडर को स्टूडियो में आमंत्रित किया गया था। वह ऑन-एयर दर्शकों को एके-47 असॉल्ट राइफल के एक वेरिएंट को लोड करने और उसे चलाने का लाइव डेमो दे रहा था। कार्यक्रम के दौरान आईआरजीसी के कमांडर ने दर्शकों को सरकार समर्थक रैलियों में लगाए गए विशेष बूथों पर जाने और वहां हथियारों का प्रशिक्षण लेने के...