लखनऊ, मार्च 1 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता ईरान के नेता खामेनेई की मौत के बाद प्रदेश में अलर्ट जारी किया गया है। पुलिस व खुफिया इकाई को विभिन्न जिलों में प्रदर्शन को लेकर अतिरिक्त सतर्कता बरतने का निर्देश दिया गया है। ईरान व खाड़ी देशों पर हमले के बीच खास कर संवेदनशील जिलों में पूरी सतर्कता बरते जाने को कहा गया है। जिला पुलिस को शिया बहुल क्षेत्रों व धार्मिक स्थलों के आसपास कड़ी निगरानी व अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किए जाने के साथ ही किसी प्रकार के प्रदर्शन व अन्य गतिविधियों पर कड़ी नजर रखने को कहा गया है। होली व रमजान के मद्देनजर कहीं भी माहौल बिगाड़ने का कोई प्रयास करने वालों से पूरी सख्ती से निपटने का निर्देश भी है। त्योहार को देखते हुए इंटरनेट मीडिया की निगरानी भी बढ़ाई गई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार रात वरिष्ठ प्रशासनिक व पुलिस...