भागलपुर, मार्च 3 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता। शिया मस्जिद असानंदपुर से शिया समुदाय के सबसे बड़े धर्म गुरु और ईरान के सर्वोच्च नेता आयतुल्ला अली खामेनेई की शहादत को लेकर कैंडल जुलूस का आयोजन किया गया। जुलूस में शामिल लोगों ने छोटा इमामबाड़ा के पास करबला पहुंचकर श्रद्धांजलि दी। इस शोकसभा को संबोधित करते हुए मौलाना नासिर हुसैन ने कहा कि खामेनेई की शहादत से दुनियां के लोगों में अमेरिका और इजरायल के प्रति आक्रोश है। जिला शिया वक्फ कमेटी के सचिव सैयद जीजाह हुसैन ने कहा कि खामेनेई हमेशा अमेरिका और इसराइल के जुल्म के खिलाफ आवाज उठाई। सारे देशों की खामोशी अमेरिका और इसराइल के मनोबल को बढ़ा रही है। मौलाना तासीर हुसैन ने कहा की इतिहास में जब जब बेइंसाफी हुई है लोगो ने सिद्धांत के साथ विरोध दर्ज किया है। ये सबक हमे इमाम हुसैन ने करबला में दिया था। कैं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.