बिजनौर, मार्च 1 -- थाना क्षेत्र के गांव भनेड़ा में रविवार को शिया समुदाय के लोगों एकत्र होकर ईरान के धर्मगुरु आयतुल्लाह अली खामेनेई की शहादत पर विरोध जताते हुए शोक सभा आयोजित की। इमामबाड़ा में आयोजित सभा में बड़ी संख्या में पुरुष एवं महिलाओं ने भाग लिया और घटना पर गहरा रोष व्यक्त किया। सभा के दौरान वक्ताओं ने कहा कि धर्मगुरु की निर्मम हत्या से पूरे शिया समुदाय में शोक की लहर है। उपस्थित लोगों ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर न्याय और शांति स्थापित करने की मांग उठाई। सभा के उपरांत समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने नजीबाबाद के उप जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से प्रधानमंत्री से अपील की गई कि घटना का संज्ञान लेते हुए पीड़ितों के प्रति संवेदना व्यक्त की जाए तथा इजराइल की कार्रवाई का कड़ा विरोध दर्ज कराया जाए। समुदाय के लोगों ने भारत सरकार से इ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.