देहरादून, मार्च 6 -- देहरादून। स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसएफआई) जिला कमेटी देहरादून ने ईरान के खिलाफ अमेरिकी साम्राज्यवाद और उसके सहयोगियों द्वारा बढ़ाई जा रही सैन्य आक्रामकता की कड़ी निंदा की है। एसएफआई ने बयान जारी कर कहा है कि मध्य पूर्व क्षेत्र में अमेरिका की लगातार दखलअंदाजी और युद्धोन्मादी नीतियां विश्व शांति के लिए गंभीर खतरा हैं। जिला सचिव अय्याज खान ने कहा कि अमेरिका वर्षों से अपनी साम्राज्यवादी नीतियों के तहत विभिन्न देशों की संप्रभुता और आंतरिक मामलों में हस्तक्षेप करता रहा है। ईरान के खिलाफ की जा रही सैन्य और राजनीतिक कार्रवाई भी उसी नीति का हिस्सा है। ऐसे कदम न केवल अंतरराष्ट्रीय कानून का उल्लंघन हैं बल्कि इससे क्षेत्र में अस्थिरता और संघर्ष को बढ़ावा मिलता है। एसएफआई ने भारत सरकार से मांग की है कि वह अंतरराष्ट्रीय मंचों...