मुजफ्फर नगर, मार्च 3 -- पुरकाजी । अज़ाखाना सैय्यद आफ़ताब हुसैन में ईरान के दिवंगत सुप्रीम लीडर शहीद ए मोअज्जम अयातुल्लाह खामनाई की शहादत के उपलक्ष्य में एक मजलिस (शोक सभा) का आयोजन किया गया जिसमें खतीब ए अहलैबैत जनाब डा काज़िम रज़ा काज़मी ने खिताब किया। डा. काजिम ने बताया कि ये जंग हक और बातिल की जंग है, अयातुल्लाह खामनाई ने हमेशा हक का साथ दिया और बातिल के खिलाफ संघर्ष करते रहे वो अपने राष्ट्र के निर्माण के लिए लड़ते हुए शहीद हो गए लेकिन उन्होंने विश्व की सुपरपावर समझे जाने वाले अमेरिका और इजरायल के सामने सिर नहीं झुकाया। अयातुल्लाह खामनाई करबला के शहीद इमाम हुसैन के सबसे बड़े पैरोकार थे, उन्होंने कहा था जब मैंने अल्लाह हुं अकबर कह दिया तो दुनिया की कोई ताकत अब मेरे सामने कोई मायने नहीं रखती। कुछ दिन पहले अयातुल्लाह खामनाई ने अपने एक संदेश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.