बलरामपुर, अप्रैल 3 -- उतरौला, संवाददाता।श्रीदत्तगंज क्षेत्र के ग्राम अमया देवरिया के हजारों शिया मुसलमानों ने अमेरिका-ईरान के बीच चल रहे तनाव के बीच ईरान सरकार की सहायता के लिए तीन लाख 33 हजार रुपये नकद तथा सोने-चांदी के जेवर दान किए। उतरौला से गए एक शिया प्रतिनिधिमंडल ने यह सहायता दिल्ली स्थित ईरान कल्चरल हाउस में सौंप दी। प्रतिनिधिमंडल में मौलाना जायर अब्बास, मिसदकुल हसन, मिसबाहुल हसन, हसन मुर्तुजा व अहसन शामिल रहे। सभी ने वहां मौजूद डॉ. अब्दुल हकीम इलाही से भेंट कर सहायता राशि और जेवर सौंपे। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने मरहूम अयातुल्ला खामनेई के निधन पर गहरा दु:ख व्यक्त करते हुए ईरान को हर संभव सहयोग देने का आश्वासन भी दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...