तेहरान, अप्रैल 1 -- मिडिल ईस्ट में चल रहे युद्ध के बीच ईरान की राजधानी तेहरान में सत्ता संघर्ष की खबरें सामने आ रही हैं। राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान की भूमिका तेजी से सीमित होती जा रही है, जबकि इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) ने प्रभावी रूप से देश की सत्ता पर नियंत्रण कर लिया है। ईरान इंटरनेशनल की रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिकी-इजरायली हमलों में सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई और कई शीर्ष नेताओं की मौत के बाद उत्पन्न राजनीतिक शून्य का फायदा उठाते हुए आईआरजीसी ने देश के दैनिक प्रशासन और महत्वपूर्ण फैसलों पर कब्जा जमा लिया है। रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि उदारवादी माने जाने वाले राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान अब पूरी तरह से राजनीतिक गतिरोध में फंस गए हैं। आईआरजीसी ने राष्ट्रपति के कई महत्वपूर्ण फैसलों को रोक दिया है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.