नई दिल्ली, मई 6 -- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संयुक्त अरब अमीरात के साथ खड़े होते हुए ईरान द्वारा किए गए हमले की जो निंदा की है, वह अभूतपूर्व है। यह बहुत दुखद है कि ईरान ने संयुक्त अरब अमीरात या यूएई के फुजैराह बंदरगाह पर बैलिस्टिक मिसाइलों, ड्रोन और क्रूज मिसाइलों से हमला किया। ध्यान रहे, भारत इस युद्ध का पक्षधर नहीं है और वह जल्द से जल्द युद्ध-विराम के पक्ष में है। यूएई भी युद्ध नहीं चाहता है और भारत से उसकी मित्रता छिपी नहीं है। ईरान भी भारत का मित्र देश है, पर यूएई का भारत से तालमेल ज्यादा बेहतर है। बड़ी संख्या में भारतीय इस संपन्न, खूबसूरत, अपेक्षाकृत ज्यादा उदार व समावेशी देश में रहते हैं। कई भारतीयों के लिए यह दूसरे घर की तरह है। अत: भारत द्वारा यूएई पर हमले की निंदा स्वागत के योग्य है। अक्सर कहा जाता है कि भारत ऐसे मौकों पर ठोस ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.