ईरान की नई चाल से भड़के सऊदी अरब और UAE, बोले- जंग खत्म हुई तो नया टैक्स क्यों झेलें?
तेहरान, जून 19 -- अमेरिका के साथ हाल ही में हुए समझौते (MoU) के बाद ईरान ने दुनिया को चौंकाते हुए एक बड़ा कदम उठाया है। ईरान ने ऐलान किया है कि वह रणनीतिक रूप से बेहद अहम 'स्ट्रेट ऑफ होर्मुज' से गुजरने वाले जहाजों से 'मैरीटाइम ट्रांजिट फीस' यानी एक तरह का समुद्री टैक्स वसूलेगा। अमेरिका के साथ 60 दिनों की बातचीत की अवधि के बाद यानी यानी अगले दो महीने के भीतर यह टैक्स लागू कर दिया जाएगा। 'द गार्जियन' की रिपोर्ट के अनुसार, यह फैसला ऐसे समय में आया है जब गुरुवार को अमेरिका ने ईरान से अपनी नौसैनिक नाकेबंदी हटा ली है। इससे दुनिया के सबसे महत्वपूर्ण तेल मार्गों में से एक पर कमर्शियल जहाजों की आवाजाही दोबारा शुरू हो गई है। ईरान ने इस समझौते को अमेरिका पर अपनी 'ऐतिहासिक जीत' करार दिया है। उसका दावा है कि यह जलमार्ग उसी के नियंत्रण में है। इसके साथ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.