गाज़ियाबाद, फरवरी 3 -- ट्रांस हिंडन, संवाददाता। ईरान की तेहरान जेल में बंद गाजियाबाद के मर्चेंट नेवी इंजीनियर केतन मेहता के आठ सहयोगियों को मंगलवार देर शाम रिहा कर दिया गया है। रिहा होने वालों में चालक दल के जूनियर स्तर के कर्मचारी शामिल हैं। हालांकि, केतन मेहता की रिहाई अबतक नहीं हो सकती है। डीएलएफ कॉलोनी में रहने वाले मर्चेंट नेवी इंजीनियर केतन मेहता के पिता मुकेश मेहता ने बताया कि उन्हें शिप के कैप्टन के भाई ने संदेश भेजा है। इसमें केतन के चालक दल के आठ सदस्यों को रिहा किए जाने की जानकारी दी गई है। पिता मुकेश मेहता के अनुसार, भारत सरकार के प्रयासों से चालक दल के सदस्य दिवाकर पुथि, शोएब अख्तर, अंसारी मंजूर अहमद, आकाश कुमार सिंह, विशाल कुमार, रमेश, गोपाल चौहान और आकाश गुप्ता को मंगलवार देर शाम भारत के लिए रवाना कर दिया गया। उन्हें आशा है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.