नई दिल्ली, मार्च 2 -- America Iran War: ईरान और इजरायल और अमेरिका के संयुक्त हमलों के बाद पूरा मिडिल ईस्ट जल रहा है। ईरान अपने सर्वोच्च नेता अयातुल्लाह अली खामेनेई की हत्या के बाद बौखला उठा है और खाड़ी देशों में अमेरिकी ठिकानों को लगातार निशाना बना रहा है। इस बीच अमेरिका ने एक बार फिर ईरान को दहलाने के लिए अपने घातक B2 बमवर्षक विमान उतार दिए हैं। वहीं डोनाल्ड ट्रंप ईरान को लगातार चेतावनी दे रहे हैं। ताजा बयान में उन्होंने ईरानी सेना को हथियार डालने की वार्निंग देते हुए कहा है कि ऐसा नहीं हुआ तो उनकी मृत्यु तय है। डोनाल्ड ट्रंप ने इससे पहले ही कहा है कि ईरान पर इतनी ताकत से हमला होगा, जितना पहले कभी नहीं हुआ। उन्होंने सोमवार को अपने ताजा बयान में कहा कि अगर ईरानी रिवोल्यूशनरी गार्ड, ईरानी मिलिट्री और पुलिस हथियार नहीं डालती है तो उनकी मौत ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.