सहारनपुर, मार्च 2 -- जमीयत उलेमा-ए-हिंद के अध्यक्ष एवं पूर्व राज्यसभा सांसद मौलाना महमूद मदनी ने मध्य पूर्व में उत्पन्न गंभीर और विस्फोटक स्थिति पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि क्षेत्र में बढ़ती सैन्य गतिविधियां वैश्विक शांति के लिए बड़ा खतरा है। उन्होंने हमले में ईरान के सर्वोच्च लीडर अयातुल्ला खामेनेई और उनके परिजनों के निधन पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए कहा कि जमीयत ईरान की जनता के दुख में बराबर की शरीक है। मौलाना महमूद मदनी ने कहा कि जमीयत हर उस कदम का विरोध करती है जो दुनिया को युद्ध और अस्थिरता की ओर धकेलता हो। सोमवार को मीडिया में जारी बयान में मौलाना महमूद मदनी ने कहा कि किसी देश की नेतृत्व व्यवस्था को निशाना बनाना अंतरराष्ट्रीय सिद्धांतों और समझौतों के खिलाफ है। इससे पूरे क्षेत्र के हालात को अत्यंत संवेदनशील बना दिया है। अमेरिका और इ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.