ईरान की चेतावनी के बाद हूतियों ने खोला मोर्चा, सऊदी के एयरपोर्ट और अरामको को बनाया निशाना
नई दिल्ली, अगस्त 20 -- यमन के ईरान समर्थित हूती विद्रोहियों ने दक्षिणी सऊदी अरब में दो ड्रोन हमलों की जिम्मेदारी ली है। उन्होंने नजरां हवाई अड्डे और राज्य की तेल कंपनी अरामको से जुड़ी एक सुविधा को निशाना बनाने का दावा किया है। हूती सैन्य प्रवक्ता याह्या सरी ने बताया कि समूह ने ड्रोन का इस्तेमाल कर ये हमले किए। उन्होंने हवाई अड्डे को सऊदी अरब का "संवेदनशील" सैन्य लक्ष्य बताया और कहा कि दूसरा हमला यमन सीमा के पास नजरां में स्थित अरामको संयंत्र पर किया गया। बता दें कि ये दावे ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कोर (IRGC) की चेतावनी के कुछ घंटों बाद आए हैं। आईआरजीसी ने कहा था कि अगर हूती अपने हमलों का विस्तार जारी रखते हैं तो सऊदी अरब के लिए उन्हें नियंत्रित करना मुश्किल हो जाएगा। सऊदी अधिकारियों की ओर से इन दावों की तत्काल कोई स्वतंत्र पुष्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.