नई दिल्ली, मार्च 8 -- इजरायल ने ईरान पर एक और बड़ा हमला कर दिया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस बार इजरायल ने तेहरान के तेल के भंडारों को निशाना बनाया है। इससे ईरान की घरेलू सप्लाई पर बड़ा असर पड़ सकता है। जानकारों का कहना है कि अमेरिका और इजरायल ईरान की कमर तोड़ने पर तुले हैं जिससे उसे सरेंडर करना पड़े। रिपोर्ट के मुताबिक अमेरिका और इजरायल ने दर्जनों तेल के टैंकों पर हमला किया है। इस तरह के हमले से ईरान में लॉजिस्टिक, यातायात और इलेक्ट्रिसिटी का संकट पैदा हो सकता है। जानकारी के मुताबिक शहर-ए रे रिफाइनरी कॉम्प्लेक्स में बड़ा हमला किया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.