लंदन, अगस्त 14 -- अमेरिका ने ईरान को फिर से धमकी दी है कि वह आर्थिक दबाव और ज्यादा बढ़ाएगा। इस बीच होर्मुज से गुजरने वाले दो और जहाजों पर हमला हुआ है। दावा किया जा रहा है कि यह बिना इजाजत के होर्मुज से गुजरने की कोशिश कर रहे थे। वहीं, एक वरिष्ठ ईरानी सूत्र ने बताया दोनों देशों के बीच समझौते को लेकर बातचीत आगे नहीं बढ़ी है। दोनों देशों के बीच युद्ध खत्म होने के बाद सीजफायर हुआ था। लेकिन पिछले कुछ दिनों में यह सीजफायर कई बार टूटा है।ईरान पर और ज्यादा पाबंदियां अमेरिकी रक्षा सचिव पीट हेगसेथ ने पत्रकारों से कहाकि अमेरिकी सेना के पास क्षेत्र में नौसैनिक मौजूदगी बनाए रखने की क्षमता है ताकि ईरान की नाकेबंदी की जा सके। उन्होंने कहाकि ईरान ने देश को गंभीर आर्थिक नुकसान पहुंचाया है। हेगसेथ के मुताबिक अमेरिका की नौसेना अनिश्चित काल तक ऐसी नाकेबंदी ब...