नई दिल्ली, मार्च 19 -- ईरान की इजराइल और अमेरिका के बीच जंग में ताजा एक्शन ने ऊर्जा संकट को बढ़ा दिया है। दरअसल, ईरान ने कतर के रास लाफान औद्योगिक क्षेत्र सहित पड़ोसी देशों के ऊर्जा केंद्रों पर मिसाइल और ड्रोन हमले किए, जिससे वहां की LNG (तरलीकृत प्राकृतिक गैस) फैसलिटीज को बड़े पैमाने पर नुकसान हुआ है। इस खबर की वजह से भारतीय शेयर बाजार में हाहाकार मच गया और सेंसेक्स 2000 अंक तक टूटा लेकिन इस माहौल के बीच भी कुछ शेयर रॉकेट की तरह बढ़ने दिखे।कौन-कौन से शेयर में उछाल सप्ताह के चौथे दिन गुरुवार को स्टोव क्राफ्ट, TTK Prestige और बटरफ्लाइ गांधीमथी अप्लायंस के शेयरों में 9% तक की तेजी दर्ज की गई। TTK Prestige के शेयर करीब 5 पर्सेंट उछाल के साथ 500 रुपये तक पहुंच गए। वहीं, स्टोव क्राफ्ट के शेयर में 6 पर्सेंट तक उछाल आया और भाव 525 रुपये पर पहुंच...