नई दिल्ली, मार्च 8 -- अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि वह ईरान के साथ किसी तरह की बातचीत में दिलचस्पी नहीं रखते हैं। साथ ही कहा कि यह युद्ध तब तक जारी रह सकता है जब तक तेहरान की सैन्य क्षमता और नेतृत्व पूरी तरह खत्म नहीं हो जाता।एयर फोर्स वन में पत्रकारों से बात करते हुए ट्रंप ने कहा कि अगर ईरान के सभी संभावित नेता मारे जाते हैं और उसकी सेना खत्म हो जाती है, तो बातचीत का सवाल ही नहीं बचेगा। उन्होंने कहा कि किसी समय शायद ऐसा होगा कि कोई भी यह कहने के लिए नहीं बचेगा कि हम आत्मसमर्पण करते हैं। ट्रंप ने ईरान पर हमले को यह कहते हुए जायज ठहराया कि तेहरान अमेरिका के लिए तत्काल खतरा" बन गया था। वह परमाणु हथियार बनाने के करीब पहुंच रहा था। हालांकि इसके समर्थन में कोई सबूत सार्वजनिक नहीं किया गया है। रिपोर्ट के अनुसार अमेरिका और इजरायल...